Navgeet Wiki
Advertisement
221984 101656743254742 1831856 n

स्वराज प्रकाशन, दिल्ली

स्वराज प्रकाशन, दरियागंज, दिल्ली

1990 में दिल्ली से एक ऐसे हिन्दी प्रकाशन संस्थान शुरूआत हुई जिसने प्रकाशन के क्षेत्र में इस विचार को अपना उद्देश्य बनाया कि प्रकाशन सिर्फ़ व्यवसाय नही, देश के सांस्कृतिक और शैक्षिक विकास में भागीदारी भी है। तब से लेकर आज तक स्वराज प्रकाशन ने जितनी पुस्तकें प्रकाशित की हैं वह इस बात की सबूत हैं कि यह प्रकाशन कितनी प्रतिबद्धता से उस विचार पर कायम है।

स्वराज प्रकाशन के लेखकों की सूची तो वैसै बहुत बड़ी है मगर रामविलास शर्मा, शिवदान सिंह चौहान, मधुरेश, विष्णु चद्र शर्मा, अभय मौर्या, तेज सिंह, विश्वनाथ त्रिपाठी,नित्यानन्द तिwवारी,मुरली मनोहर प्रसाद सिंह, कर्ण सिंह चौहान, कँवल भारती, गिरीष मिश्र, बृज कुमार पांडे, खगेन्द्र ठाकुर, मुकेश मानस आदि हमारे विशिष्ट लेखक हैं। अब तक प्रकाशित कृतियों मे आज के सवाल और मार्क्सवाद, स्वाधीनता और समाजवाद,साहित्य की समस्यायें, साहित्य का सिद्धांत, हिन्दी साहित्य के अस्सी वर्ष, ग़ालिब और निराला, साहित्य के बुनियादी सरोकार, आलोचना के नये मान, स्वामी अcछूतानन्द, अम्बेडकारवादी विचारधारा और समाज, अम्बेडकरवादी स्त्री चिंतन, मीडिया लेखन, हिन्दी कविता की तीसरी धारा आदि हमारी कुछ उत्कृष्ट किताबें हैं।

Advertisement